ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के रेल यातायात प्रभावित

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के रेल यातायात प्रभावित

उत्तर मध्य रेलवे के भूतेश्वर और वृंदावन रोड स्टेशनों के मध्य इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधारित ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर -मथुरा जंक्शन एक्सप्रेस जो दिनांक 30.05.2025 को बाड़मेर से रवाना होगी ये गाड़ी गोवर्धन स्टेशन तक ही संचलित होगी अर्थात ये रेल सेवा गोवर्धन और मथुरा जंक्शन स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 20490 मथुरा जंक्शन- बाड़मेर एक्सप्रेस दिनांक 31.05.2025 को मथुरा जंक्शन के स्थान पर गोवर्धन स्टेशन से संचलित होगी अर्थात ये रेल सेवा मथुरा जंक्शन और गोवर्धन स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रिशेडुल/ रेग्यूलेट रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 14725 भिवानी- मथुरा जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 31.05.2025 को मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14726 - मथुरा जंक्शन -भिवानी एक्सप्रेस दिनांक 27.05.2025 से 31.05.2025 तक मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 60 मिनट रिशेडुल रहेगी।