*सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन, 43 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा सहित विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन, 43 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा सहित विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज गुण्डरदेही के जनपद रोड स्थित सामुदायिक भवन में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), श्रम विभाग, नगर पंचायत, खाद्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया।

*शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

सेवा सेतु शिविर के दौरान नगर पंचायत द्वारा 43 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 35 नवीन डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित किए गए तथा 35 पूर्ण आवासों के पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत द्वारा 17 एनओसी जारी किए गए। श्रम विभाग के माध्यम से नगर पंचायत की समस्त स्वच्छता दीदियों का श्रम पंजीयन कराया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

*स्वच्छता महाअभियान चलाकर नागरिकों को किया जागरूक*

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर में स्वच्छता महाअभियान भी चलाया गया। धमतरी चौक से जनपद रोड स्थित सामुदायिक भवन, जनपद कार्यालय होते हुए अस्पताल तक साफ-सफाई की गई। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सहभागी बनने के लिए जागरूक किया गया।

*जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति*

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष श्री विजय सोनकर, सीएमओ कोमल ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री ठाकुर रामचंद्राकर, गुण्डरदेही मंडल अध्यक्ष श्री युवराज मारकंडे, पार्षद श्री पोषण निषाद ,श्री हरीश निषाद, श्री संतोष नेताम, श्रीमती लोकेश्वरी शंकर यादव, श्री हेमंत सोनकर, श्रीमती पूजा बिंझेकर, श्रीमती शैल महोबिया, श्री सेवक महिपाल, श्री रोमलाल यादव, एल्डरमैन श्री गोकुल निषाद एवं श्री चेतन सोनकर ,छगन सोनकर सहित सभी विभागों के एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

*चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से दिया सेवा का संदेश*

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन JLM इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा सेवा संकल्प अभियान की थीम पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें अभियान के उद्देश्यों एवं जनसेवा से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से सेवा, समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनकल्याणकारी कार्यों के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री ठाकुर रामचंद्राकर, श्री हेमंत साहू, श्री विजय सोनकर सहित अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा*

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही स्वच्छता महाअभियान एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज में स्वच्छता, जागरूकता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं तथा गुण्डरदेही को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।