*बीसलपुर में दबंगई का आरोप, शराब के नशे में गाली-गलौज और फावड़े से मारपीट की शिकायत*

ब्रेकिंग न्यूज बीसलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश 

*बीसलपुर में दबंगई का आरोप, शराब के नशे में गाली-गलौज और फावड़े से मारपीट की शिकायत*

*पीलीभीत।* तहसील बीसलपुर के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर में मारपीट और गाली-गलौज का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित रामदुलारे द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार, 27 नवंबर 2026 की शाम करीब 10 बजे भुवनेश कुमार शराब के नशे में उसके घर के सामने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया और समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके सिर पर फावड़े से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है।
*जिला संवाददाता गुरदीप सिंह के साथ भरत मौर्या*