*पक्के नहर रोड की बदहाली पर खबर के बाद विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य।*

*पूरनपुर (पीलीभीत) - खबर का असर*

*पक्के नहर रोड की बदहाली पर खबर के बाद विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य।*

*अक्टूबर 2026*
पूरनपुर में पक्के नहर रोड की बदहाल स्थिति पर कुछ दिन पहले प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है।
दिनांक अक्टूबर 2026 को संबंधित विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रोड के मरम्मत कार्य को शुरू करा दिया है।
बताया जा रहा है कि यह तारकोल रोड बने हुए महज 2-3 साल ही हुए थे, लेकिन जगह-जगह से उखड़ गया था, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यह महत्वपूर्ण पक्का रोड आशाम रोड से कलीनगर रोड पूरनपुर, खटीमा रोड माधोटांडा तथा बायफरकेशन होते हुए चूका बांध से खजुरिया मार्ग को जोड़ता है।
खबर वायरल होते ही विभाग हरकत में आया और मरम्मत कार्य जारी करा दिया। रोड पर काम होता देख वाहन चालकों में खुशी देखी जा रही है।

 *संवाददाता गुरदीप सिंह  पूरनपुर पीलीभीत।*