हरदोई में बच्चों के साथ आरिफ खान शानू ने मनाया नरेश अग्रवाल का जन्मदिन, केक काटकर की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना, बोले- हमेशा अपने नेता के कार्यकर्ता और सिपाही रहेंगे

हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का जन्मदिन भाजपा नेता और वरिष्ठ समाजसेवी आरिफ खान शानू ने बच्चों के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस दौरान दर्जनों बच्चों ने नरेश अग्रवाल के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने की कामना की।
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान आरिफ खान शानू ने कहा कि वह हमेशा अपने नेता के कार्यकर्ता और सिपाही रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल की अगुवाई में हरदोई में इसी तरह विकास की गंगा बहती रहे और जिले में आपसी भाईचारा कायम रहे।
आरिफ खान शानू ने कहा कि नरेश अग्रवाल का करीब 50 वर्षों का राजनीतिक सफर रहा है। उनके अनुसार, इस लंबे राजनीतिक जीवन में नरेश अग्रवाल ने हमेशा लोगों के काम कराने और सभी को सम्मान देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और सामाजिक भाईचारे को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। केक काटने के दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने जन्मदिन की खुशियां साझा की। बच्चों की मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना रहा।
इस अवसर पर मोहम्मद आफाक, मोहम्मद एहतिशान, मोहम्मद उमैर सिद्दीकी, मोहम्मद लवी, मोहम्मद असद, लारेब सिद्दीकी, जिब्रान, अर्श, मोहम्मद कामिल समेत दर्जनों बच्चे मौजूद रहे। सभी ने नरेश अग्रवाल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।