हरदोई में एमएलसी चुनाव के दौरान हंगामा, एडवोकेट रविकांत पटेल से नोकझोंक का वीडियो वायरल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हरदोई। लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव के दौरान शुक्रवार को कछौना क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एडवोकेट रविकांत पटेल के साथ नोकझोंक हुई। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र के बाहर पर्ची चेक करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान एक युवक दूसरे व्यक्ति की ओर मारने के लिए दौड़ता दिखाई दिया। वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए यह सुना जा रहा है कि मारो ?बहुत गर्मी है, उतार देंगे।? घटना के दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
विवाद की सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और भीड़ को हटाया। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से स्थिति पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी बड़ी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।
एमएलसी चुनाव जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मतदान केंद्र के बाहर हुई इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विवाद की वजह और संबंधित लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।