हड़ताल रद्द होने के बावजूद बैंक से नदारद रहे कर्मचारी, अकेले मैनेजर ने संभाला मोर्चा

सिरसा कलार। अखिल भारतीय बैंक हड़ताल शाम को रद्द होने के बावजूद सोमवार को इंडियन बैंक की सिरसा कलार शाखा में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। हड़ताल वापस लिए जाने के बाद बैंक का कामकाज सुचारू रूप से शुरू होना था, लेकिन शाखा के अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। केवल बैंक मैनेजर दिनेश कुमार ही अकेले बैंक पहुंचे और मोर्चा संभाला।

हड़ताल रद्द होने की सूचना मिलने पर जब उपभोक्ता कामकाज के लिए बैंक पहुंचे, तो उन्हें कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जब बैंक मैनेजर दिनेश कुमार से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि बैंक कर्मियों की

मैनेजर के अनुसार, नियमतः सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर बैंक पहुंचकर सेवाएं सुचारू करनी चाहिए थीं, लेकिन अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अकेले शाखा प्रबंधक होने के कारण उपभोक्ताओं को लेनदेन और अन्य वित्तीय कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ा। बैंक में स्टाफ न होने से दूर-दराज से आए ग्राहकों को काफी मायूस होना पड़ा।