सीएमएस ने महिला चिकित्सालय के स्टाफ के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुरादाबाद। महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. के.वी. सिंह ने बुधवार को अस्पताल के सभी स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीएमएस डॉ. के.वी. सिंह ने स्टाफ से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने और अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने तथा अस्पताल में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

बैठक में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्टाफ के साथ चर्चा की गई। सीएमएस ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।