साइबर फ्रॉड के 6,907 रुपये खैरीघाट पुलिस ने कराए वापस

साइबर फ्रॉड के 6,907 रुपये खैरीघाट पुलिस ने कराए वापस

बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए काटे गए 6,907 रुपये पुलिस ने साइबर टीम की मदद से वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को ओमप्रकाश पुत्र कैलाश नाथ, निवासी थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड के माध्यम से उसके बैंक खाते से 6,907 रुपये निकाल लिए हैं।

शिकायत मिलने के बाद थाना खैरीघाट की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। साथ ही संबंधित बैंक को ईमेल भेजकर बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद साइबर फ्रॉड के जरिए निकाली गई पूरी धनराशि 6,907 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस अधीक्षक बहराइच के साइबर अपराध के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम/क्षेत्राधिकारी महर्षि के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित साइबर टीम ने यह कार्रवाई की।

रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ओमप्रकाश ने खैरीघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।