सरयू नहर में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप। 

पयागपुर। थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत सरयू नहर खंड गोंडा ब्रांच में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने की सूचना पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पयागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।