सत्य साई बाबा की 101वीं जयंती पर 6 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, प्रशांति निलयम स्टेशन पर मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

जयपुर। भगवान श्री सत्य साई बाबा की 101वीं जयंती के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए 3 जोड़ी यानी 6 रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन सभी ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग पर श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12975 मैसूरू-जयपुर रेलसेवा 19 और 21 नवंबर को परिवर्तित मार्ग पनुकोन्डा-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-धर्मवरम होकर संचालित होगी। यह ट्रेन प्रशांति निलयम स्टेशन पर दोपहर 15:35 बजे पहुंचेगी और 15:37 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12976 जयपुर-मैसूरू रेलसेवा 23 और 25 नवंबर को धर्मवरम-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-पनुकोन्डा मार्ग से चलेगी। इसका ठहराव सुबह 09:50 से 09:52 बजे तक रहेगा।

गाड़ी संख्या 16531 अजमेर-केएसआर बेंगलुरु रेलसेवा 23 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन रात 22:08 बजे प्रशांति निलयम पहुंचेगी और 22:10 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 16532 केएसआर बेंगलुरु-अजमेर रेलसेवा 20 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका ठहराव शाम 19:20 से 19:22 बजे तक रहेगा।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 16533 जोधपुर-केएसआर बेंगलुरु रेलसेवा 18 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन रात 22:08 बजे प्रशांति निलयम पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 16534 केएसआर बेंगलुरु-भगत की कोठी रेलसेवा 22 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी और शाम 19:20 से 19:22 बजे तक श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर रुकेगी।

रेलवे के इस निर्णय से सत्य साई बाबा की जयंती पर प्रशांति निलयम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रियों को अतिरिक्त ठहराव का लाभ भी मिलेगा।