संपूर्ण समाधान दिवस में कलीनगर तहसील में पहुंचीं 8 शिकायतें, मौके पर दो का निस्तारण

पीलीभीत। तहसील कलीनगर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज कराईं। समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण किया जाए।संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना रहा।