शोकसभा में शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

संवाददाता सुमित गर्ग खेरागढ़,

खेरागढ़। ग्राम तेहरा में महेश चंद लवानिया एवं एडवोकेट ध्रुवकांत लवानिया की पूज्य माताजी के निधन पर आयोजित शोकसभा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, आगरा के पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित, प्राथमिक शिक्षक संघ खेरागढ़ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र भगौर, मंत्री रंजीत चाहर, उपाध्यक्ष नेत्रपाल चाहर, संगठन मंत्री श्रीनिवास परमार तथा एआरपी अजय सिकरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शिक्षक संघ परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।