शिक्षक दिवस पर भाजपा सोनहत मंडल का अनूठा अभियान घर-घर पहुंचकर शिक्षकों एवं समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का किया सम्मान

सोनहत। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सोनहत द्वारा अनूठी पहल करते हुए क्षेत्र के शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, वरिष्ठजनों एवं समाज को दिशा देने वाले प्रेरणादायी नागरिकों का घर-घर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर गुरुजनों और वरिष्ठजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह अभियान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, जनपद पंचायत सोनहत अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर एवं भाजपा जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सम्मान कार्यक्रम संपन्न किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय में शिक्षा प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और कर्तव्यबोध की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाला मार्गदर्शक होता है। इसी भावना के साथ शिक्षक दिवस को महज औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए शिक्षकों एवं वरिष्ठजनों के घर तक पहुंचकर उनका सम्मान करने की पहल की गई। अभियान के दौरान देव नारायण पोया, नान साय राजवाड़े, जगमोहन राजवाड़े, कुंदन लाल राजवाड़े, बीरेंद्र तिवारी, रवि पाण्डेय, राम साय राजवाड़े, माया राम राजवाड़े, देव सागर राजवाड़े, राम सागर, मनबसिया, अर्जुन राजवाड़े, ईश्वर राजवाड़े, सुमित राजवाड़े, बनस लाल सीलर, विनोद साहू, राम विशाल साहू, आलम साय राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इसके अलावा सोनहत मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक शिक्षकों एवं समाज के सम्मानित नागरिकों के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज को दिशा देने वाले गुरुजनों एवं वरिष्ठजनों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर हैं।सम्मानित गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के ज्ञान, संस्कार और जीवन अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही शिक्षक दिवस की वास्तविक सार्थकता है। समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।