विशेश्वरगंज पुलिस की तत्परता महज दो घंटे में लापता बबलू यादव सकुशल मिले।

विशेश्वरगंज (बहराइच)। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में लापता हुए बबलू यादव को पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर सकुशल तलाश कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परेशान परिजनों को राहत मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बजरिया निवासी बबलू यादव पुत्र खुशीराम 13 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। काफी समय बीतने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।पति के लापता होने से परेशान उनकी पत्नी पूजा ने विशेश्वरगंज थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया और पति की तलाश कराने की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।पुलिस की तत्परता के चलते महज दो घंटे के अंदर बबलू यादव के बारे में पता लगाकर उन्हें सकुशल तलाश कर लिया गया। इससे परिवार ने राहत की सांस ली।इस संबंध में विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई और लापता युवक को दो घंटे के अंदर सकुशल तलाश कर लिया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है।