विकास के दावों की खुली पोल, पानी में निकला जनाजा!

विकास के दावों की खुली पोल, पानी में निकला जनाजा!

एक माह से जलभराव में जिंदगी बेहाल,वैष्णो नगर की सड़कों पर कीचड़-गंदगी के बीच अंतिम यात्रा ने व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

#हरदोई
.
शहर से सटे वैष्णो नगर में जलभराव की समस्या अब महज परेशानी नहीं, बल्कि व्यवस्था की बदहाली का आईना बन गई है। पिछले एक माह से अधिक समय से गलियों में जमा पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच स्थानीय लोग नारकीय हालात में रहने को मजबूर हैं। इसी बीच सामने आए एक वीडियो ने जिम्मेदारों के विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है,जब सड़क पर पानी हो तो जनाजा भी पानी के रास्ते से ही जाएगा।

शाकिर कुरैशी की माता जैबुल कुरैशी (65 वर्ष) के निधन के बाद जब उनका जनाजा घर से निकला तो रास्ते में भरे पानी के कारण लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। यह तस्वीर सिर्फ एक परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि शहर से सटे मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां करती नजर आई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान नहीं कराया गया। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता भी इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते रहे हैं।

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जब शहर से सटे मोहल्ले में लोग महीनों तक पानी और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हों और अंततः जनाजा भी पानी के बीच से होकर निकले, तो विकास के दावों की असली तस्वीर इससे ज्यादा साफ शायद ही दिखाई दे।

"विकास कागजों पर बह रहा है, लेकिन वैष्णो नगर की गलियों में पानी ही पानी है।"

कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव दीपू, अवनीश यादव, शुभम गुप्ता, आकाश गुप्ता, रणधीर बहादुर राजवंशी, विवेक गौतम आदि मौजूद रहे।

सूचना विभाग हरदोई Uttar Pradesh Highlights Akhilesh Yadav Allfollower Ram Gyan Gupta Yogi Adityanath Office