लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे वरिष्ठ नेता, 23 अक्टूबर को मतदान की अपील

सपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे हरिनाम सिंह यादव, दी शुभकामनाएं

लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे वरिष्ठ नेता, 23 अक्टूबर को मतदान की अपील

रिपोर्ट _डी डी शुक्ला 

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिनाम सिंह यादव ने आज लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी श्रीमती कान्ति सिंह एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्री सुशील कुमार के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नामांकन कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सम्मानित स्नातक एवं शिक्षक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

हरिनाम सिंह यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सम्मानित स्नातक एवं शिक्षक साथियों से अपील की कि 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं।