रोहित कुमार कनौजिया बने भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के युवा राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया 

रोहित कुमार कनौजिया बने भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत के युवा राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया 


औरास उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत के संगठन विस्तार के तहत उन्नाव जिले के चमरौधा, औरास निवासी श्री रोहित कुमार कनौजिया (पुत्र श्री कल्लू कनौजिया ) को 'युवा राष्ट्रीय सचिव' के पद पर मनोनीत किया गया है।  
इस नियुक्ति पत्र को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय (एच ब्लॉक 305, सेक्टर 12 प्रताप विहार, गाजियाबाद) से दिनांक 06/11/2026 को जारी किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एफ. एच. चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौधरी और गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा की संस्तुति पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय सचिव रोहित कुमार कनौजिय ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। नियुक्ति पत्र के माध्यम से उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र के किसान भाइयों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्षरत रहेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एफ. एच. चौधरी के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।