रेलपथ मरम्मत के चलते समपार फाटक संख्या 243 पांच दिन रहेगा बंद

रेलपथ मरम्मत के चलते समपार फाटक संख्या 243 पांच दिन रहेगा बंद

5 सितंबर सुबह 7 बजे से 10 सितंबर शाम 7 बजे तक बंद रहेगा फाटक, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेगा सड़क यातायात

जयपुर। रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते जयपुर-फुलेरा रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 243, जो आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन यार्ड में है, को सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, फाटक संख्या 243 को 5 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से 10 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान यहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

रेलवे ने सड़क यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात को समपार फाटक संख्या 244 और 242 से डायवर्ट करने की व्यवस्था की है। रेलवे ने वाहन चालकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग प्रदान करें।