राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जागरूकता रैली निकाली गई

आज दिनांक 02/10/2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलंदशहर एवं सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, शिकारपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय महिला कानून एवं पॉक्सो अधिनियम, 2012 जागरूकता अभियान के सातवें एवं अंतिम दिन भटौला गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जागरूकता शिविर का शुभारंभ परंपरागत रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन श्री जय प्रकाश शर्मा, (कार्यक्रम अध्यक्ष) श्री दीपांशु देवमणि जी, ग्राम प्रधान भटौला श्री परवीन शर्मा जी, प्रधानाचार्य, आदर्श जनता उत्तर माध्यमिक विद्यालय, भटौला, डॉ. बिनोद कुमार सिंह जी प्राचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर लाॅ कालिज तथा वरिष्ठ प्रवक्ता श्री प्रमोद कुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसके पश्चात आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला कानून एवं बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। विधि के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखते हुए ग्रामीणों को महिला एवं बाल अधिकारों, कानून की सहायता लेने की प्रक्रिया तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया।
 
विधिक जागरूकता शिविर के दौरान विधि के छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के प्राध्यापकों द्वारा विधिक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को महिला अधिकारों, महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करने वाले पॉक्सो अधिनियम, 2012 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

एलएल0एम0 के विभागध्यक्ष श्री सुहैल आलय जी ने भी अपने विचाार रखे।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर श्री रामवीर सिंह जी, श्री उदय सिंह जी, श्री चंद्रमणि जी, डॉ. सत्यदेव जी, श्री नवीन जी, श्री मूलचंद जी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कि यह सात दिवसीय महिला कानून एवं पॉक्सो अधिनियम, 2012 जागरूकता अभियान संस्थान की विधिक सेवा एवं विधिक सहायता समिति के संयोजक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्री प्रमोद कुमार जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 

आज के समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा संस्थान की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती श्वेता सिंह जी द्वारा तैयार की गई। उनके निर्देशन एवं समन्वय से कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। इस सात दिवसीय जागरूकता शिविर को सफल बनाने मे श्री प्रमोद कुमार जी, श्रीमती श्वेता सिंह जी, श्रीमती रश्मि राघव जी, श्री उत्तम वीर सिंह जी, श्री सुहैल आलम जी, डा0 अरविन्द कुमार जी, डा0 गौरव सोलंकी जी, लक्ष्मी जी, काजल जी, श्री सुमन्त चकमा जी, दीक्षा गौड जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।