राजकीय विधि महाविद्यालय, बीकानेर में स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन

राजकीय विधि महाविद्यालय, बीकानेर में स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन
राजकीय विधि महाविद्यालय, बीकनेर में प्राचार्य प्रो.भगवान राम बिश्नोई की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य महिला नीति-2021के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर एवं उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही, विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में ?नई किरण? एवं ?नशामुक्त भारत अभियान? के तहत प्राचार्य महोदय के निर्देशन में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में नशामुक्ति रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा आचार्य, डॉ मल्लिका प्रवीण एवं डॉ. रितु द्वारा किया गया।