रतनगढ़-चूरू रेलखंड पर तकनीकी कार्य, तीन ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के रतनगढ़-चूरू रेलखंड के रतनगढ़ एवं मोलीसर स्टेशनों पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 20 अक्टूबर 2026 को इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ रेलसेवाओं को निर्धारित समय से कुछ देर के लिए रेगुलेट किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार तकनीकी कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं चूरू स्टेशन पर निर्धारित समय से विलंबित रहेंगी?

गाड़ी संख्या 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को चूरू स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस चूरू स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस भी चूरू स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से तकनीकी कार्य किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।