महिला सेवा सदन और महिला ग्राम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

महिला सेवा सदन और महिला ग्राम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देखी ?हनुमान अंश? फिल्म

धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल

प्रयागराज। महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज एवं महिला ग्राम इंटर कॉलेज (इंग्लिश मीडियम) की छात्राओं को बुधवार को पीवीआर सिनेमा हॉल में ?हनुमान अंश? फिल्म दिखाई गई। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय ओमकार नाथ अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिकता से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के वर्तमान प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल की सुपुत्री एवं समाजसेविका पूर्विका अग्रवाल के संरक्षण में किया गया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराने के साथ-साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन में विनायक ग्रुप के निदेशक भावेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। उनकी ओर से सिनेमा हॉल में छात्राओं और विद्यालय के स्टाफ को पॉपकॉर्न एवं शीतल पेय वितरित किए गए। इससे छात्राओं ने फिल्म देखने के साथ कार्यक्रम का भी आनंद लिया।

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों की छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनके नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।