महापौर के निर्देश पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था निरंतर जारी

महापौर के निर्देश पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था निरंतर जारी

 

पाली सिटी OP न्यूज पाली नगर निगम पाली द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से महापौर नमिता विकास बुबकिया के निर्देशानुसार रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को निरंतर सुचारु रखा जा रहा है।नगर निगम के स्वच्छता प्रहरी रात्रिकालीन सफाई अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से सफाई कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में आज लोढ़ा स्कूल अहिंसा सर्किल सूरजपोल नेहरू सर्किल तथा बांगड़ हॉस्पिटल आंबेडकर सर्किल तक विशेष सफाई कार्य किया गया। स्वच्छता प्रहरियों द्वारा प्रमुख चौराहों एवं मार्गों की सफाई कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।महापौर नमिता विकास बुबकिया ने कहा कि स्वच्छ पाली?सुंदर पाली के संकल्प को साकार करने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शहर की स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।