मथुरा फराह के गड़ाया लत्तीपुर में भीषण अग्निकांड, एक भैंस की मौत, बैलगाड़ी सहित लाखों का सामान खाक 

खबर मथुरा के फराह क्षेत्र से है, जहाँ गांव गड़ाया लत्तीपुर में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि गांव गड़ाया लत्तीपुर निवासी बृजेश उर्फ भुल्ला पुत्र ओमप्रकाश की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी में बंधी एक भैंस जिंदा जल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही झोपड़ी के पास में रखा लकड़ी का एक खोका (दुकान) और एक बैलगाड़ी भी जलकर पूरी तरह खाक हो गई ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था पीड़ित बृजेश उर्फ भुल्ला बेहद गरीब परिवार से है और अब उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फराह पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दे दी गई है