मथुरा जंक्शन री-मॉडलिंग कार्य से ट्रेनों के संचालन में बदलाव, चार ट्रेनें निरस्त

गोरखपुर। उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा मंडल में पलवल-मथुरा जंक्शन रेलखंड पर मथुरा जंक्शन के चरण-दो और भूतेश्वर स्टेशनों के री-मॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए निरस्तीकरण, नियंत्रण और शॉर्ट टर्मिनेशन एवं ओरिजिनेशन की जानकारी जारी की है।

इसके तहत 10 अक्टूबर 2026 को कासगंज से चलने वाली 55333 कासगंज-आगरा फोर्ट सवारी गाड़ी और आगरा फोर्ट से चलने वाली 55334 आगरा फोर्ट-कासगंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह 55331 कासगंज-अछनेरा और 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी भी 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

वहीं 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को 9 अक्टूबर तक उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, 10 अक्टूबर को 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी मथुरा जंक्शन के बजाय मथुरा कैंट स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह 55336 मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी मथुरा जंक्शन के स्थान पर मथुरा कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना ट्रेन संचालन में किए गए इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए बनाने की अपील की है।