बृजेश मौर्य बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मीडिया संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी

  1. आलापुर (अंबेडकरनगर)। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा में बृजेश मौर्य को जिला मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री (अवध क्षेत्र) यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अनीता कमल, पूर्व विधायक जयराम विमल, मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप तिवारी, जगन्नाथ शुक्ला, धर्मवीर मिश्रा, राधे मोहन शुक्ला, हीरालाल तिवारी, मोनू मोदनवाल, विवेक सिंह, राहुल सिंह और अंजनी सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी।

    नेताओं ने विश्वास जताया कि बृजेश मौर्य नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी की नीतियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही पिछड़ा मोर्चा के संगठन को भी मजबूती मिलेगी।