फेफना में मनाई गई स्व. उमाशंकर चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

रसड़ा (बलिया)।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वर्गीय उमाशंकर चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार 11 अगस्त को तहसील कार्यालय फेफना पर मनाई गई।

इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. चौधरी ने हमेशा निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की अलख जगाई और ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में जिला संरक्षक बसंत पांडे, तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, नवीन गुप्ता, कामरेड जनार्दन सिंह सहित जनपद भर से आए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।