फिरोजपुर में मां दुर्गा पूजा समिति ने लगाया विशाल लंगर, 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फिरोजपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा पूजा समिति, उत्तर रेलवे, फिरोजपुर की ओर से विशाल लंगर का आयोजन किया गया। 21 अक्टूबर को पूजा स्थल के प्रांगण में आयोजित लंगर में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान खीर, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

समिति की ओर से ड्राइवर एवं गार्ड रनिंग रूम के समीप मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर 9 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर सतलुज नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। धार्मिक आयोजन के समापन के बाद 21 अक्टूबर को विशाल लंगर लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों धर्मेंद्र कुमार, ए.के. सिंह, रमाकांत सिंह, ब्रजेश यादव, राज नारायण, मुरलीधर श्रीवास्तव, मनीष कुमार, हरिताभ, धर्मेंद्र यादव, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार, मनदीप कुमार, आशीष, दिलीप, अमित, मिथिलेश सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

समिति के सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस विशाल लंगर में सेवा, श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला।