प्रशासक वनने के वाद पौटा कलां में सरकारी धन ठिकाने लगाया।

पीलीभीत। ललौरीखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौटा कलां में प्रशासक बनने के वाद सचिव के साथ मिलकर ग्राम प्रधानद्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कोअंजाम दिया गया। ग्राम निधि के खाते में सरकारी धनराशि को ठिकाने लगाने के लिए नया जुगाड़ करते हुए प्रधान सचिव ने सरकारी धन निकाल कर बंदरबांट कर लिया। उक्त लोगों द्वारा पुरानी कार्य योजना 2022-23 एवं 2021-22 की वर्क आईडी का इस्तेमाल कर ग्राम निधि खाते में मौजूद धन राशि पर हाथ साफ कर लिया। सरकार द्वारा शर्तों केसाथ प्रधानो को प्रशासक नियुक्त किया तथा भुगतान पर शर्तें लगू कर दी फिर भी इन लोगों के द्वारा सरकारी दस्तावेजों में सेंध लगाते हुए पुरानी वर्क आईडी पर नया काम दिखाकर भुगतान निकाल लिया।