पीलीभीत में नहर की पुलिया से गिरकर युवक की डूबने से मौत,परिवार में कोहराम चार मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया,शराब का आदी था मृतक। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

रिपोर्टर: राजेश गुप्ता, थाना जहानाबाद,(पीलीभीत)

पीलीभीत में नहर की पुलिया से गिरकर युवक की डूबने से मौत,परिवार में कोहराम

चार मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया,शराब का आदी था मृतक।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

पीलीभीत थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम प्यास में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।सैजना पुलिया पर बैठा एक युवक नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है.
मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ राजू मौर्य (35) पुत्र केदार,निवासी ग्राम प्यास के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, राजकुमार आज सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था। दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने उसे प्यास सैजना नहर पुलिया पर बैठे हुए देखा था।दोपहर करीब 2 बजे वह अचानक पुलिया से नहर में गिर गया।पानी गहरा होने से वह डूब गया।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसकी चार छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र 4 से 8 साल के बीच है।पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।