पिया की लंबी उम्र को चलनी से निहारा चांद निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु, चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चंद्रमा ï

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 


चकिया।पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का निर्जल व्रत रखा। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने चलनी से पहले चांद फिर पति का दीदार किया। विधि-विधान से चौथ माता, भगवान गणेश की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की। बृहस्पतिवार को सांझ ढलते ही घरों में पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

चारों ओर पूजा के ऊंचे मानकों पर स्थापित इस व्रत पर महिलाओं ने छतों के साथ ही आंगन और मंदिरों में समूहों में करवा सजा कर पूजन किया। भोर में ही सुहागिनों ने निर्जला व्रत का संकल्प लिया।दिनभर निर्जला व्रत रख महिलाओं ने जीवनसाथी की दीर्घायु और सुखद गृहस्थ जीवन की कामना की।सुबह घरों में शिव-पार्वती व गणेश भगवान की पूजा के बाद शाम को मंदिरों में भी महिलाएं पूजा करने पहुंचीं।महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया और सांझ ढलते ही चांद का इंतजार शुरू हो गया। मंदिरों में शाम से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। व्रती महिलाओं ने मां गौरी और भगवान शिव के साथ गणपति भगवान का भी आशीर्वाद लिया।

*पतियों ने भी पत्नियों को मनपसंद उपहार किया भेंट*
चकिया।पतियों ने भी पत्नियों को मनपसंद उपहार भेंटकर करवाचौथ यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिलाओं ने दोपहर में करवाचौथ की कथा सुनी। शाम होते ही घर के आंगन, छत, मंदिर और अपार्टमेंट में मिट्टी के करवे को हल्दी, चंदन, रोली, अक्षत से सजाया और चंद्रोदय का इंतजार करने लगीं। रात्रि आठ बजे के बाद चांद पूजन आरंभ हो गया। पति का चेहरा देखने के बाद नृत्य संगीत के माहौल में महिलाओं ने जमकर मस्ती की।

सांझ-श्रृगार के साथ महिलाओं और दंपतियों में सेल्फी फोटो लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दंपतियों ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं।

*तकनीक ने बांधी प्यार की डोर*
करवा चौथ पर कई लोग विभिन्न कारणों से अपने जीवनसाथी के साथ नहीं थे। ऐसे में तकनीक ने दोनों के बीच प्यार की डोर बांधी।स्मार्टफोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से कई सुहागिनों ने पति का दीदार किया और इसके बाद व्रत खोला।करवाचौथ की सेल्फी, चांद का पूजन और पति के दीदार के साथ ही मेकअप से लेकर सखियों संग की तस्वीरें महिलाओं ने सोशल मीडिया पर देर रात तक साझा करती रहीं। सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को लोगों ने बधाई दी।

*नहीं दिखा चांद, अर्नब चक्रवात से बादलों ने ढंका आसमान*
अर्नब तूफान के असर से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है। शाम को आसमान में बादल छाए रहे, बारिश की वजह से चांद के दर्शन नहीं हुए।