पचरंगों मालवों की रंगारंग काव्यगोष्ठी संपन्न

पचरंगो मालवो की रंगारंग काव्य गोष्ठी�

आज राऊ स्थित गोवर्धन रेस्टोरेंट में मालवी भाषा बोली को समर्पित �संस्था पचरंगो मालवो के बैनर तले मालवी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. संस्था पचरंगो मालवो के मालवी के वरिष्ठ कवि डॉ राजेश बाबू भण्डारी जी के संयोजन में कवि राधेश्याम गोयल की अध्यक्षता में तथा कवि नन्दकिशोर चौहान के विशेष आतिथ्य में कवि भीमसिंह पंवार, कवि धीरेन्द्र जोशी तथा कवि द्रोणाचार्य दुबे ने रचनाओं का पाठ किया. कार्यक्रम का संचालन कवि धीरेन्द्र जोशी कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए तथा स्वागत एवं आभार प्रदर्शन डा राजेश बाबू भंडारी ने किया.श्री भीमसिह पॅवार भीमू जी ने "देश को बुरो हुई गया हाल " और छेल छबीलो रंग रंगीलो क़ानूड़ो होली खेले गीत सुनाये वही श्री धीरेन्द्र जोशी जी कविता " आज मिल्यो उ फल मिठो काल को कई भरोसो " और "दुसरा को बोझ उठाने में राई गया " सुना कर खूब ताली बटोरी।श्री राधेश्याम गोयल ने "धन धन म्हारो मालवो ने धन धन या को प्यार " और "सुनी स्याला की रतिया " और "बुढ़ापे " सुनाई जो दिल को छूने वाली थी। श्री द्रोणाचार्य दुबे ने वाह वाह क्या बात है की तर्ज पर "लादेन पकड़यो लादेन पकड़ाया और "नाग सारू दूध लेने जय रियो तो नेता दूध देखि ललचायो " और तम आत्महत्या सारू नेता का पास जाव "सुनाई जिसको खूब ताली मिली। श्री नंदकिशोर चौहान ने "कितरी भी कमाई करो ,दसवा पे तो घाटों ज होय " और गद्य राऊ बिजलपुर वाला " सुनाया। �संयोजक डॉ राजेश भंडारी बाबू ने "गयो चौमासो ने स्यालो आयो" और मार्मिक कविता "वा और कोई नि म्हारी बाई थी " और पति को पतित्व अब नि होवे " सुना कर लोगो को भावुक कर दिया। श्री नंदकिशोर चौहान को उनकी गुड़ की भेली के बाद पुस्तक" बुलावो" के प्रकाशन पर अभिनंदन �किया गया।