नवरात्रि पर मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने किया माता रानी के पंडालों का निरीक्षण

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। नवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना खेरागढ़ की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में स्थापित माता रानी के पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान मूर्तियां स्थापित करने वाले आयोजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टीम ने रोशन मोहल्ला निवासी भोलू पुत्र संजय, राधा निवासी रोशन मोहल्ला, छोटू पुत्र विजेंद्र निवासी पथवारी मोहल्ला, पंकज मित्तल पुत्र दिनेश मित्तल निवासी उतगिरी रोड, राघव मैरिज होम के पास, संजय पुत्र लोहारा राम निवासी शिव कॉलोनी तथा विजय पुत्र शिशुपाल निवासी रोशन मोहल्ला से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान आयोजकों को माता रानी की मूर्तियों के विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस दौरान महिला उपनिरीक्षक गीता एवं महिला आरक्षी मोनिका मौजूद रहीं।