देवरिया बाजार में मौर्या डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन,

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | विकासखण्ड जहाँगीरगंज के अन्तर्गत देवरिया बाजार में खान राईसमील के बगल अवध आटो सेल्स के ऊपर मौर्या डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्धाटन किया गया। इस लाइब्रेरी के शुभारंभ से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। मौर्या डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन राम नवल मौर्य एवं उनके पुत्र संजय मौर्य द्वारा किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराना है । लाइब्रेरी की शुरुआत को क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध होने की उम्मीद है।इस अवसर पर संचालक राम नवल मौर्य ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।