दीवाली-छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल ने किए व्यापक इंतजाम, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 98 फेरों में चलेंगी

दीवाली-छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल ने किए व्यापक इंतजाम, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 98 फेरों में चलेंगी

फिरोजपुर।* दीवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्री सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार यह जानकारी दी गई।

मंडल ने बताया कि त्योहारों के दौरान कुल 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 98 फेरों* में चलाई जा रही हैं। इनमें अमृतसर से 5 जोड़ी, लुधियाना से 6 जोड़ी, फिरोजपुर कैंट से 2 जोड़ी, जालंधर सिटी से 1 जोड़ी और छहर्टा से 1 जोड़ी ट्रेन शामिल है। इनके अलावा पूर्वी क्षेत्र की ओर जाने वाली 16 नियमित ट्रेनें भी चल रही हैं, जिनमें 5 ट्रेनें प्रतिदिन और बाकी सप्ताह में एक, दो, तीन या चार दिन चलती हैं।

भीड़ को देखते हुए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना और 04668 अमृतसर-बरौनी में दो-दो अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।

स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था

टिकट के लिए मंडल के बड़े स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं, पूछताछ कार्यालयों में अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है और पब्लिक अनाउंसमेंट व डिस्प्ले बोर्ड से समय पर जानकारी दी जा रही है। भीड़ बढ़ने पर मोबाइल UTS से भी टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। कैटरिंग, वेंडिंग, MPS और मिल्क स्टॉल ठेकेदारों को खाने-पीने का पर्याप्त स्टॉक रखने और निर्धारित दाम पर ही बेचने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बड़े स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है।

भीड़ प्रबंधन के लिए बड़े स्टेशनों पर अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है और RPF व GRP के जवानों की तैनाती की गई है। ट्रेन की छत और पायदान पर यात्रा पर सख्त रोक लगाई गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना और धंधारी कलां स्टेशनों पर लगभग 3700 वर्ग मीटर में अस्थायी वेटिंग एरिया* बनाए जा रहे हैं। इसमें लुधियाना में 2500 वर्ग मीटर, अमृतसर में 300, जालंधर सिटी में 400 और धंधारी कलां में 500 वर्ग मीटर क्षेत्र शामिल है। लुधियाना स्टेशन पर MLCP साइड में एक अतिरिक्त प्रवेश द्वार भी बनाया गया है, जहां टिकट काउंटर, बैठने की व्यवस्था, अस्थायी वेटिंग एरिया और कैटरिंग स्टॉल की सुविधा होगी। लुधियाना में भीड़ वाले दिनों में पार्सल लेन-देन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

सभी स्टेशनों पर फर्स्ट-एड बॉक्स, पीने का पानी, साफ-सफाई, जरूरी दवाओं का इंतजाम, CCTV से 24 घंटे निगरानी और फिरोजपुर मंडल कार्यालय स्थित वॉर रूम से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध हैं इसलिए धैर्य बनाए रखें, स्टेशन पर धक्का-मुक्की न करें, पटाखे, पेट्रोल, गैस जैसी ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा न करें, स्टेशन परिसर में धूम्रपान न करें, बंडल, ड्रम, ट्रंक जैसे भारी सामान के साथ यात्रा से बचें, स्टेशन और ट्रेन में साफ-सफाई रखें, डिजिटल लेनदेन को प्राथमिकता दें और बिना कारण चेन पुलिंग न करें।