दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों को शिक्षक संघ ने दी 62,600 रुपये की अहेतुक सहायता

आलापुर ( अंबेडकर नगर )। प्राथमिक विद्यालय दुर्गेचीतपुर, शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रहे दिवंगत रविन्द्र नाथ यादव के बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद यादव को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई जहांगीरगंज द्वारा 62,600 रुपये की अहेतुक सहायता प्रदान की गई।

ज्ञात हो कि रुनावे गांव निवासी शिक्षामित्र रविन्द्र नाथ यादव का विगत दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। बुधवार को बीआरसी कार्यालय जहांगीरगंज में दिवंगत शिक्षामित्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सहयोग राशि प्रदान की।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जहांगीरगंज के संरक्षक शांति भूषण पांडेय, अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, मंत्री रामकेवल यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ प्रसाद मौर्य, पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव, द्वारिका प्रसाद, लालधारी, दिलराम चौहान, रामप्यारे वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, दीनदयाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अरुण सिंह, राकेश कुमार, दिलीप कुमार वर्मा, देवेंद्र वर्मा, दिवाकर शुक्ला, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार चतुर्वेदी, बृजेश मौर्य, अनिल कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

दुःख की इस घड़ी में शिक्षक संघ द्वारा एकत्रित की गई सहयोग राशि को स्वीकार करते हुए दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों ने संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।