दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरदोई में सियासी हलचल तेज, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर देर रात पहुंची पुलिस

दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरदोई में सियासी हलचल तेज, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर देर रात पहुंची पुलिस

 

दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश का आरोप, रामज्ञान गुप्ता बोले_ प्रदर्शन में शामिल होने की खबर अफवाह, सरकार पर आवाज दबाने का लगाया आरोप

 

#हरदोई

.

दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले हरदोई में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के मुताबिक, देर रात राधानगर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुंचे। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

देर रात आवास पर पहुंची पुलिस

 

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस टीम रामज्ञान गुप्ता के आवास पर पहुंची और वहां देर रात तक मौजूद रही। आरोप है कि पुलिस उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के उद्देश्य से पहुंची थी। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई के आधिकारिक कारण की पुष्टि होना अभी बाकी है।

 

रामज्ञान गुप्ता का आरोप_ आवाज दबाने की कोशिश

 

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। उनके अनुसार, देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन रहे हैं।

 

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और उसके उद्देश्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। ऐसे में कार्रवाई की वजह और दिल्ली प्रदर्शन को लेकर पुलिस की भूमिका पर स्थिति स्पष्ट होना शेष है।

 

#डी_डी_शुक्ला_हरदोई