दशहरा और आगामी त्योहारों को लेकर कासगंज रेलवे स्टेशन पर चेकिंग, जीआरपी-आरपीएफ ने संभाला मोर्चा

कासगंज। दशहरा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को कासगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल के नेतृत्व में पुलिस बल और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर में चेकिंग की। इस दौरान आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक राजकमल मिश्रा सहित अन्य जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।