दरवाजे के सामने दीवार बनाने का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट, तीन घायल

नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज चौकी के पछियाव गांव की रहने वाली किशमतुन पत्नी जमील ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके घर के दरवाजे के सामने पड़ोसी नजीर दीवार बनाने लगे। जिसका विरोध करने पर  नजीर, सलीम आदि ने लाठी डंडे से प्रार्थी व उनके व बच्चों को मार कर घायल किया। पीड़ित महिला ने जब इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की तो पुलिस ने न तो पीड़ित का मेडिकल कराया। बल्कि उन पर ही दबाव बनाने के लिए मुकदमा दर्ज कर दिया। पति जमील बीमार है और घर में कोई अन्य पुरुष नहीं है। वहीं चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट व धमकी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।