त्योहारों से पहले यात्रियों को बड़ी राहत, चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी

त्योहारों से पहले यात्रियों को बड़ी राहत, चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी

आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सीटों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें गया?आनंद विहार, धनबाद?शकूरबस्ती, मुजफ्फरपुर?आनंद विहार और वडोदरा?गोरखपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें शामिल हैं। धनबाद?शकूरबस्ती विशेष ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है।

गया?आनंद विहार विशेष ट्रेन के 13 फेरे बढ़े

ट्रेन संख्या 02397 गया से आनंद विहार टर्मिनल के बीच प्रत्येक रविवार को 6 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02398 आनंद विहार टर्मिनल से गया के बीच प्रत्येक सोमवार को 7 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के कुल 13-13 फेरे होंगे। 02397 गया से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी, जबकि 02398 रात 12:30 बजे गया पहुंचेगी।

धनबाद?शकूरबस्ती ट्रेन को टूंडला में ठहराव

ट्रेन संख्या 03639 धनबाद से शकूरबस्ती के बीच 4 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 03640 शकूरबस्ती से धनबाद के बीच 5 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के 26-26 फेरे होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए टूंडला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। 03639 टूंडला में दोपहर 12:13 से 12:15 बजे तक तथा 03640 रात 3:30 से 3:32 बजे तक रुकेगी।

मुजफ्फरपुर?आनंद विहार विशेष ट्रेन भी चलेगी 12 फेरे

ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच प्रत्येक शुक्रवार को 11 सितंबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 05220 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए प्रत्येक शनिवार को 12 सितंबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे होंगे। ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 12 एसी तृतीय इकोनॉमी, 8 एसी द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

05219 मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टूंडला होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 05220 दोपहर 12 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वडोदरा?गोरखपुर विशेष ट्रेन के भी बढ़े फेरे

ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा से गोरखपुर के बीच प्रत्येक सोमवार को 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगी। वहीं 09112 गोरखपुर से वडोदरा के लिए प्रत्येक बुधवार को 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के 8-8 अतिरिक्त फेरे होंगे।

लखनऊ की जगह ऐशबाग से चलेगी ट्रेन

लखनऊ में चल रहे निर्माण कार्य के कारण 09111 और 09112 दोनों ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इस अवधि में ट्रेनें ऐशबाग स्टेशन होकर चलेंगी। 09111 ऐशबाग में शाम 6 बजे पहुंचेगी और 6:10 बजे रवाना होगी। 09112 का ऐशबाग में आगमन सुबह 10:30 बजे और प्रस्थान 10:40 बजे होगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लें।