जोंसगंज रेल फाटक दो दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरें वाहन चालक

अजमेर। अजमेर मंडल के अजमेर?आदर्शनगर रेलखंड पर जोन्सगंज और कैरिज वर्कशॉप के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 01/एसपीएल पर रेल पैनल डालने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेल प्रशासन ने इस फाटक को सड़क यातायात के लिए दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, 5 और 6 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक समपार फाटक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों और आमजन को आवागमन में असुविधा हो सकती है।

रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में परेशानी से बचने के लिए नारीशाला मार्ग अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रेलवे द्वारा निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सड़क यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके।