जल जन यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक, 3 अक्टूबर को होगा आयोजन

बैकुंठपुरl। जल जन यात्रा एवं सेवा समर्पण अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 अक्टूबर को प्रस्तावित जल जन यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और अभियान को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में जल संरक्षण, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता को अभियान का प्रमुख उद्देश्य बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं एवं आमजन को जोड़ने पर जोर दिया गया। यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय को लेकर भी रणनीति तैयार की गई भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि सेवा समर्पण अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, चरचा भाजपा मंडल महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, संभागीय सह प्रभारी लोकेश साहू, भाजयुमो कोरिया प्रभारी प्रिया सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश खाखा, जिला महामंत्री साक्षी सिंह एवं कमलेश साहू, जिला मंत्री मनीष साहू, मंडल अध्यक्ष विकास दुबे, पटना मंडल अध्यक्ष जय राजवाड़े, कुड़ेली मंडल अध्यक्ष मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक में कार्यकर्ताओं ने अभियान की सफलता के लिए अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा जल संरक्षण और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।