जयपुर मंडल में आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का काम, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

जयपुर मंडल के देवपुरा-सवाई माधोपुर रेलखंड पर ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते 14 और 15 अक्टूबर 2026 को कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है, जबकि एक ट्रेन को मार्ग में एक घंटे नियंत्रित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कार्य के कारण निम्न रेलसेवाओं का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा?

इन ट्रेनों के मार्ग बदले

1. गाड़ी संख्या 12395 राजेंद्र नगर टर्मिनल-अजमेर

14 अक्टूबर को राजेंद्र नगर टर्मिनल से रवाना होने वाली यह ट्रेन ईदगाह आगरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर अजमेर जाएगी। परिवर्तित मार्ग में बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

2. गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर

14 अक्टूबर को पुरी से चलने वाली ट्रेन सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर संचालित होगी। गंगापुर सिटी और दौसा में ठहराव रहेगा।

3. गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर

14 अक्टूबर को पुणे से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर चलेगी। गंगापुर सिटी और दौसा में ठहराव दिया जाएगा।

4. गाड़ी संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी

15 अक्टूबर को इंदौर से रवाना होने वाली यह रेलसेवा सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर संचालित होगी। गंगापुर सिटी और दौसा में ठहराव रहेगा।

5. गाड़ी संख्या 12466 भगत की कोठी-इंदौर

15 अक्टूबर को भगत की कोठी से चलने वाली ट्रेन जयपुर-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर होकर इंदौर जाएगी। परिवर्तित मार्ग में दौसा और गंगापुर सिटी में ठहराव रहेगा।

6. गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल

15 अक्टूबर को जयपुर से रवाना होने वाली ट्रेन दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर होकर मुंबई सेंट्रल जाएगी। दौसा और गंगापुर सिटी में ठहराव रहेगा।

एक ट्रेन मार्ग में एक घंटे नियंत्रित रहेगी

गाड़ी संख्या 19722 बयाना-जयपुर रेलसेवा, जो 15 अक्टूबर को बयाना से रवाना होगी, उसे मार्ग में एक घंटे नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन संबंधी अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि परिवर्तित मार्ग और समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाई जा सके।