गोकर्ण घाट पर दूर दराज की 130 माँ की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

ऊंचाहार,रायबरेली।बुधवार 21अक्टूबर को गोकना घाट पर 42 मूर्तियों का विसर्जन संपन्न हुआ।मंगलवार और बुधवार के बीच अभी तक कुल 130 मूर्तियों का विर्सजन हो चुका है।जिसमें से एनटीपीसी परियोजना, ऊंचाहार,उमरन,नसीराबाद, भदोखर आदि जगहों की मूर्तियां विसर्जित की गयी।उक्त जानकारी गोकर्ण घाट के वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने दी।मौके प्रभारी निरीक्षक मन बोध तिवारी,क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद कुमार,लेखपाल अमितेश शुक्ला, लेखपाल अभिषेक कुमार ग्राम प्रधान बृजेश यादव,गोकर्ण संयोजक जितेंद्र द्विवेदी,रंजीत सिंह ग्राम उमरन,जितेंद्र सिंह प्रधान,लाल चंद्र कौशल प्रधान, राजू सोनी,शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत,रामकुमार समेत कई सफाईकर्मी सहित पुलिस प्रशासन बल मौजूद रहा है।