कोहरे का असर: सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में होगी कटौती, दिसंबर से मार्च 2027 तक कई दिन रहेगी निरस्त

कोहरे का असर: सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में होगी कटौती, दिसंबर से मार्च 2027 तक कई दिन रहेगी निरस्त

दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली ट्रेन शुक्रवार और सोमवार को नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी की संशोधित तिथियां

आगामी सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेगी।

रेलवे द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन सामान्य दिनों में प्रतिदिन संचालित होती है, लेकिन कोहरे के मौसम में प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को इसके फेरे निरस्त किए जाएंगे।

इन तारीखों पर नहीं चलेगी ट्रेन

दिसंबर 2026 में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 दिसंबर को ट्रेन निरस्त रहेगी।

जनवरी 2027 में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 जनवरी को इसका संचालन नहीं होगा।

फरवरी 2027 में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22 और 26 फरवरी को ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं मार्च 2027 में 1 मार्च को भी ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की अद्यतन परिचालन स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी एनटीईएस ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।