कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों पर FIR, हाई कोर्ट के अधिवक्ता रामानुज सैनी ने लगाए थे गंभीर आरोप। 173 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।  पुलिस के वà

रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
मो 9719672920


कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों पर FIR,
हाई कोर्ट के अधिवक्ता रामानुज सैनी ने लगाए थे गंभीर आरोप।

173 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

 पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा होगी मामले की जांच।

बड़ी खबर पीलीभीत के जहानाबाद से है। जहाँ एक हाई कोर्ट के अधिवक्ता की शिकायत पर कोतवाली जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
कोर्ट के आदेश पर ये FIR दर्ज की गई है।
थाना जहानाबाद में ये FIR माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पीलीभीत के आदेश पर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता हैं रामानुज सैनी अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय निवासी मोहल्ला सादात कस्बा जहानाबाद जनपद पीलीभीत और उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

FIR में आरोप है कि 27 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे जनसुनवाई पर की गई शिकायत के निस्तारण के नाम पर उन्हें कोतवाली जहानाबाद बुलाया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाने में उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया,उनका सामान लिया गया, और उन्हें 1 घंटा 17 मिनट तक हवालात में रखा गया। साथ ही दबाव में एक पत्र लिखवाने और धमकाने का भी आरोप है।

कोर्ट के आदेश पर वर्तमान कोतवाली  जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह,आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी /मुंशी मोहम्मद इरफान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा - 309(4), 352, 351(2), 127(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है.
इस मामले की विवेचना क्राइम इंस्पेक्टर रविन्दर भाटी को सौंपी गई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विवेचना के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।
दूसरी तरफ शिकायतकर्ता का कहना है कि थाने के CCTV फुटेज ही पूरी सच्चाई सामने लाएंगे।

फिलहाल FIR दर्ज हो गई है, अब विवेचना में क्या निकलता है, ये देखने वाली बात होगी।