कृष्णा जन्माष्टमी मे शामिल हुए समाजसेवी जसवंत सिन्हा,

कृष्णा जन्माष्टमी मे शामिल हुए समाजसेवी जसवंत सिन्हा,

गुंडरदेही विधानसभा ग्राम सलोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंत सिन्हा, मंडलेश्वर सिन्हा समाज, अर्जुंदा एवं समाजसेवी, गुंडरदेही विधानसभा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, पंच, वरिष्ठ नागरिक, यादव समाज के भाई-बहन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापना की गई।

मुख्य अतिथि जसवंत सिन्हा ने सभी ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, भाईचारे और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरा ग्राम ?जय श्री राधे-कृष्ण? के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। आयोजन के लिए ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

समाचार एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें, याद राम साहू, 9009338660,