कटघर पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध चाकू के साथ पकड़ा

मुरादाबाद। कटघर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को सुबह 11:44 बजे उपनिरीक्षक नितिन कुमार पुलिस टीम के साथ अनवर हाउस रोड स्थित खाली प्लाट की बाउंड्री के गेट के पास मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लव कुमार पुत्र स्वर्गीय सतीश कुमार, निवासी बैंक कॉलोनी, खुशहालपुर, थाना मझोला, उम्र करीब 28 वर्ष और रविन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह, निवासी ग्राम गदीपुरा, थाना मूंढापांडे, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लव कुमार के खिलाफ पूर्व में सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा मझोला थाने में आयुध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज रहा है। वहीं रविन्द्र सिंह के खिलाफ मूंढापांडे थाने में आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार के साथ मुख्य आरक्षी पवन कुमार, मुख्य आरक्षी सुंधाशु यादव और आरक्षी राकेश राणा शामिल रहे। कटघर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।