औदिच्य समाज की ईडाणा माताजी बैठक के मांगीलाल जी औदिच्य करावली अध्यक्ष एवं लक्ष्मीलाल जी औदिच्य बंबोरा उपाध्यक्ष निर्वाचित।

सलूंबर। औदिच्य समाज की ईडाणा माताजी बैठक की त्रैमासिक मीटिंग गुडेल गांव में संपन्न हुई, जिसमें समाज के विकास एवं नवाचार संबंधित कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं उनको मूर्त रूप देने पर सहमति हुई, जिससे समाज में और बेहतर कार्य किए जा सके।

महासचिव मोतीलाल शर्मा ने बताया कि मीटिंग के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष श्री शंकरलाल जी शर्मा कोटा ने स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा जिसपर संज्ञान लेते हुए कमेटी ने विस्तृत विचार विमर्श करते हुए कार्यकारिणी को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया।

इसके बाद सर्व सहमति से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें मांगीलाल करावली अध्यक्ष, लक्ष्मीलाल बम्बोरा एवं शिवराम कोटा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोतीलाल शर्मा ईडाणा महासचिव, चंद्रप्रकाश करावली सहसचिव, कैलाश करावली सांस्कृतिक मंत्री, शंकरलाल शर्मा कोटा, दिलीपचंद ईडाणा संरक्षक, शंकरजी गुडेल, लक्ष्मीलाल जी लसाडिया संरक्षक, धुलजी पटवारी कोषाध्यक्ष, रूपलालजी गुडेल, भंवरलाल जी कोटा संगठन मंत्री, हीरालाल गुडेल खेलमंत्री, रमेश करावली अनुशासन मंत्री, दिनेश कुमार कुण, गोपालजी करावली आयोजन समिति एवं हरिप्रसाद शर्मा (AEN) बंबोरा, एवं प्रेमशंकर गुडेल को विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गुडेल के पंचों की और से नवीन कार्यकारिणी का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया एवं सभी पदाधिकारियों ने निस्वार्थ समाज सेवा के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक मेहमानों एवं मेजबानों द्वारा संयुक्त रूप से गायत्री मंत्र एवं नागणेचा माताजी तथा ईडाणा माताजी के जयकारो के साथ मीटिंग का समापन किया गया।

बैठक के पुजारी चंपालाल औदिच्य ने समस्त पदाधिकारियों एवं मीटिंग में आए सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया।